Monday, January 18, 2010

मेमना और भेड़िया
**********
बहुत मुश्किल है बच पाना
मेमने का
भेड़ियों के देश में
उनके लम्बे पंजों से
खूनी निगाहों से
उन्हीं के के बीच रह के
खुद को बचा के चलना
काबिल ऐ तारीफ़ है
लेकिन
मेमना
कब तक
मेमना रह पायेगा
रात दिन चुभते नश्तरों के बीच
ज़िन्दगी की जद्दो जेहद को
झेलते झेलते
बहुत मुमकिन है
मेमना
या तो
हार जायेगा
या खुद
भेड़िया बन जायेगा
********
नमिता राकेश

4 comments:

  1. नमिता जी कैसी हैं .....?
    बड़ी ख़ुशी हुई आपको यहाँ देखकर ......

    शिलोंग की यादें ताजा हो गयी ....और आपकी वो जिन्दादिली कभी भुलाने योग्य नहीं .....

    ज़िन्दगी को जीती हैं आप .......

    कविता गहरे भाव लिए है ......स्वागत है .....!!

    ReplyDelete
  2. mumkon hai bhediya hi ban jaye ... apni yah rachna vatvriksh ke liye bhejen rasprabha@gmail.com per parichay tasweer blog link ke saath

    http://urvija.parikalpnaa.com/

    ReplyDelete
  3. nice bahut khoob
    yahi to jindgi ka sach jo aapne kitni khoobsurti se chand lafjo me kah diya.

    ReplyDelete
  4. nice bahut khoob
    yahi to jindgi ka sach jo aapne kitni khoobsurti se chand lafjo me kah diya.

    ReplyDelete